उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। शहर के मोती नगर में भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने देवर्षि नारद के पूर्व जन्म की कथा सुनाई। श्रीधाम वृंदावन से आए कथा प्रवक्ता राम शरण शास्त्री ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि देवर्षि नारद पहले उपबर्हण नामक एक गंधर्व थे, जिन्हें ब्रह्मा जी की सभा में श्राप के कारण उनका जन्म एक दासी के पुत्र नंद के रूप में हुआ। जिन्होंने संतों की सेवा की और ब्रह्मा के मानस पुत्र के रूप में नारद मुनि बनकर प्रकट हुए। कपिल मुनि की कथा सुनाते हुए कहा वे भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने माता देवहूति को सांख्य दर्शन का ज्ञान दिया। जिससे उन्हें मोक्ष मिला। उन्होंने राजा सगर के साठ हज़ार पुत्रों को भस्म किया और गंगा को पृथ्वी पर लाने का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे गंगासागर तीर्थ का निर्माण हुआ। कथा श्रवण के लिए उच्च शिक...