देहरादून, अप्रैल 10 -- हरिद्वार। कनखल स्थित श्री दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से भगवान का भजन करना चाहिए, क्योंकि भक्ति से ही यश, कीर्ति और मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है तथा भगवान अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं। कथा के दौरान ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र और गजेंद्र मोक्ष प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि बालक ध्रुव ने मात्र पांच वर्ष की आयु में गुरु के मार्गदर्शन में भक्ति कर भगवान को प्राप्त किया। वहीं प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी भक्ति मार्ग नहीं छोड़ा, जिससे भगवान ने उनकी रक्षा ...