इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- बकेवर। ग्राम परसौली में चल रही श्रीमदभागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। कथावाचक राघवदास ने श्रीमद् भागवत कथा का समापन करते हुए कई कथाओं का भक्तों को श्रवण कराया जिसमें कृष्ण के 16 हजार शादियां के प्रसंग के साथ, सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथायें सुनाई। इन कथाओं को सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है। कथा के परीक्षित बीरेन्द्र सिंह यादव,आयोजक कुलदीप यादव,प्रदीप यादव,अनूप यादव,संदीप,विशाल यादव ने बताया कि आज बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभी लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...