भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन
इटावा औरैया, जून 9 -- महेवा। विकास खंड क्षेत्र महेवा के ग्राम इंद्रावखी में दो जून से चल रही श्रीमद भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया भंडारे में क्षेत्र के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । ग्राम इंद्रावखी काली माता मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया कथा वाचक पंडित पुनीत मिश्र द्वारा कथा का श्रवण कराया गया वहीं परीक्षित के रूप में समाजसेवी अवधेश भदौरिया एवं उनकी धर्मपत्नी संध्या भदौरिया मौजूद रही तथा सभी के सहयोग से मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों सहित क्षेत्र के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा यह भी पढ़ें- भंडारे के साथ भागवत कथा का हुआ समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.