अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। प्रीमियर नगर बैंक कॉलोनी स्थित शिवाजी पार्क में सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को वैदिक मंत्रों के साथ पूर्णाहुति के साथ हुआ। कथा वाचक प्रदीप वेदपाठी ने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि-विधान से पूर्णाहुति कराई। मीडिया प्रभारी आनंद प्रकाश के प्रश्न पर गुरू ने बताया कि पूर्णाहुति यज्ञ के समापन पर दी जाने वाली अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण आहुति होती है, जो पूजा की पूर्णता और सफलता का प्रतीक मानी जाती है। यह समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा के उच्चतम स्तर का प्रतीक है। इस मौके पर विपिन कौशिक, मुनेश शास्त्री, आदित्य शर्मा, भरत शर्मा, भुवनेश शर्मा, वीरेंद्र गौड़, अभय लावन्य, सुधीर बबलू, मुकेश बिंदी, दिनेश शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.