हाथरस, मई 24 -- सहपऊ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरारा के मौजा बाग बधिक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक रसिक महेश कृष्ण ठाकुर महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिसकी छाया में बैठकर भक्त जो भी मांगता है, उसे वही प्राप्त होता है। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम अपने धाम चले गए और भगवान श्रीकृष्ण भी अपने धाम लौट गए, लेकिन उन्होंने स्वयं को भागवत कथा के रूप में पृथ्वी पर छोड़ दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान को कथा के माध्यम से खोजो। जो व्यक्ति इस कथारूपी अथाह सागर में जितना गहराई तक उतरता है, वह उतना ही पुण्य का भागी बनता है।उन्होंने यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत महापुराण कथा श्रवण से राजा परीक्षित को मिला मोक्ष कहा कि कलयुग में भागवत कथा ही म...