कौशाम्बी, मई 18 -- अजुहा नगर पंचायत के वार्ड 10 जीटी रोड स्थित शायरी माता देवी स्थल के पास सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा आयोजन के मुख्य यजमान नंद किशोर चौरसिया एवं उनकी पत्नी सुमन चौरसिया हैं। कलश यात्रा में सैकडों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखे और गाजे-बाजे व भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोष और कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- विंटेज कार के साथ निकली कलश यात्रा कलश यात्रा वार्ड नंबर 10 जीटी रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई...