जमशेदपुर, फरवरी 18 -- साकची रामलीला मैदान में 11 से 17 फरवरी तक आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार को वृंदावन से पधारे कथाव्यास स्वामी सर्वाज्ञानंद जी महाराज को विहंगम योग युवा संत समाज प्रमुख नीरज मिश्रा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नीरज मिश्रा ने विहंगम योग संस्थान और स्वर्वेद महामंदिर धाम की जानकारी साझा करते हुए उन्हें स्वर्वेद भेंट किया। उन्होंने बताया कि स्वर्वेद मानव जाति के उत्थान हेतु ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का यथार्थ प्रस्तुत करता है। इसके श्रवण मात्र से शुभ संस्कारों का उदय होता है और विहंगम योग के अभ्यास से परम आनंद और शांति का अनुभव प्राप्त होता है। स्वर्वेद प्राप्त कर स्वामी सर्वाज्ञानंद जी महाराज ने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.