आरा, मार्च 20 -- आरा। महावीर मंदिर रमना आरा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और श्रीराम कथा के तीसरे दिन आरती के साथ कथावाचक पवन तिवारी की ओर से श्रीराम कथा का श्रवण कराया गया । श्रीराम कथा का श्रवण करके भक्त भाव विभोर हो गये । इसके बाद अयोध्या के महान संत मधुसूधन जी महाराज की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया गया । मधुसूधन जी महाराज की ओर से बताया गया कि भगवान की कृपा से कुछ भी संभव है । व्यक्ति के कर्म के अनुसार सुख और दुख की प्राप्ति होती है। ऋषिदेव नारद मुनी और महावीर जी के बीच संवाद की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ भक्त ऐसे होते हैं, जो भगवान को याद करते हैं और कुछ भक्त ऐसे होते हैं, जिन्हें भगवान स्वयं याद करते हैं। महावीर मंदिर रमना के पुजारी सुमन बाबा, अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह ...