मधेपुरा, फरवरी 10 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भेलाही गांव स्थित खेदन महाराज स्थान के पास सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। बाबा खेदन स्थान मंदिर परिसर से 108 कुमारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों में सजी कन्याओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण किया। तत्पश्चात कलश भर कर कथा आयोजन स्थल पर पहुंच कर समापन हुआ। आयोजन समिति के सदस्यो ने बताया कि कथा सात दिनो तक होगा। जिसमें कथावाचन काशी (उत्तर प्रदेश) से पधारे विद्वान कथावाचक सियाराम पंडित के द्वारा किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.