मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भव्य अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन से हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता साक्षी जैन तथा संचालन आचार्या दुर्गेश नंदिनी कौशिक द्वारा किया।मुख्य वक्ता आचार्या सीमा सिंह ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें बच्चों का प्रथम रोल मॉडल बताया। वरिष्ठ आचार्या रितु गोयल ने विद्यालय की स्मार्ट क्लास, एटीएल लैब और पंचेंद्रिय आधारित शिक्षण पद्धतियों से अभिभावकों को अवगत कराया। प्रधानाचार्या डा. वंदना शर्मा ने रामायण के प्रसंगों का उदाहरण देते हुए परिवार में संवाद और संस्कारों की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की दिनचर्या व्यवस्थित करने, म...