भागलपुर होकर चलेगी हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल
भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर। गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की भीड़ को देख रेलवे ने हावड़ा और राजगीर के बीच चलाई जाने वाली विशेष समर स्पेशल ट्रेन को भागलपुर होकर चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 33-33 फेरे लगाएगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन का संचालन और रखरखाव हावड़ा, मालदा और पूर्व मध्य रेलवे के समन्वय से किया जाएगा। यात्रा के दौरान कोविड-19 से जुड़े सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों और सावधानियों का पालन करना अनिवार्य होगा। यात्री अपनी सीटों की बुकिंग पीआरएस काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। 03029 हावड़ा-राजगीर: यह ट्रेन 16 मई से 17 जून तक प्रतिदिन चलेगी। 03030 राजगीर-हावड़ा: वापसी में यह ट्रेन 17 मई से 18 जून 2026 तक संचालित होगी। बता दें कि इसमें साधारण श्रेणी यानी जनरल के 8 कोच, शयनयान श्रेणी यानी स्लीपर के चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.