भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को भागलपुर को-ऑपरेटिव स्पिनिंग मिल लिमिटेड का मामला जोर-शोर से उठा। स्थानीय विधायक रोहित पांडेय द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया कि मिल के परिसमापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधायक ने सदन में मिल के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के वेतन, भविष्य निधि (पीएफ), ग्रेच्युटी और अन्य वैधानिक बकाये के भुगतान का मुद्दा उठाया था। सरकार ने उत्तर में बताया कि वर्ष 2000 से बंद पड़ी इस मिल के निस्तारण के लिए पटना जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को परिसमापक नियुक्त किया गया है। विभाग अब मिल की परिसंपत्तियों और देनदारियों का नियमानुसार आकलन कर रहा है। सरकार ने यह भी साफ किया कि यह मिल किसी राज्य निगम की इकाई नहीं है और इससे जुड़े मामले वर्...