भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी 11 मार्च को एक विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने जा रही है। यह यात्रा कुल 9 दिनों की होगी, जिसमें आपको देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज में चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग-महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ शामिल हैं। इसके अलावा यात्री द्वारिकाधीश मंदिर, बेट द्वारिका और अक्षरधाम मंदिर के भी दर्शन कर सकेंगे। यह पूरी यात्रा आठ रात और नौ दिन की होगी, जिसमें यात्रियों के घूमने की पूरी योजना रेलवे ने तैयार की है। ट्रेन का रूट और स्टॉपेज सुविधा के लिए इस ट्रेन के कई स्टॉपेज बनाए गए हैं। यह ट्रेन भागलपुर से शुरू होगी और जमालपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर होते हुए पटना पहुंचेगी। इसके बाद यह जहानाबाद, गया, अनुग्रह नारायण रोड,...