भागलपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत चलाने की मांग
भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता भागलपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन और जमालपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ठहराव भागलपुर में दो मिनट से बढ़ाकर दस मिनट करने को लेकर रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मालदा के सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम को लिखा है। उनका कहना है कि इस महत्वपूर्ण ट्रेन का भागलपुर में सिर्फ दो मिनट का ठहराव है ऐसे में सीनियर सिटीजन, दिव्यांग और महिलाओं को ट्रेन में चढ़ने में परेशानी हो रही है। ठहराव कम से कम 10 मिनट करने की मांग की गई है। इसके अलावा भागलपुर से सुबह छह बजे वंदे भारत या इंटरसिटी चलाने की भी मांग की गई है ताकि लोग सुबह 11 बजे तक हावड़ा पहुंच जाएं। उसी ट्रेन को हावड़ा से शाम पांच बजे चलाने की मांग की गई है ताकि रात 10 बजे तक वह ट्रेन भागलपुर पहुंच जाए। मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.