भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर। मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मालदा के सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने डीआरएम मालदा को पत्र लिखकर नए टाइम टेबल से भागलपुर और हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। सदस्य ने पत्र में लिखा कि विगत जनवरी माह में मालदा में हुई रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में मैंने प्रस्ताव दिया था कि भागलपुर से प्रातः छह बजे हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन खुले। जो शाम को पांच बजे हावड़ा से वापस चलकर भागलपुर 10 बजे तक आ जाए। इस प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया था। गत बैठक में यह भी प्रस्ताव दिया गया था कि जमालपुर से खुलकर हावड़ा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भागलपुर जैसे स्टेशन पर मात्र दो मिनट का ठहराव दिया गया है इसे कम से कम 10 मिनट अवश्य किया जाए। यह भी पढ़ें- जमुई: बंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव जन-जन ...