नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- जल मार्ग से एक से दूसरी जगह पर जाने की इच्छा अब राज्य में ही पूरी हो जाएंगी। भागलपुर से पटना या पटना से पश्चिम चम्पारण जाना चाहे, तो जल मार्ग से सफर कर सकेंगे। इसके लिए राज्य के 11 जिलों के 21 जगह के घाटों को चिह्नित करके जल स्टेशन (जेटी) बनाया जा रहा है। ये सारे जल स्टेशन गंगा और गंडक नदी के घाटों पर बनाया जा रहा है, इसमें पांच जल स्टेशन पटना जिले में होगा। पटना में दीघा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़ और नकटा दियारा को जल स्टेशन के लिए चिह्नित किया गया है। दीघा और बाढ़ में जल स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। बांकी जगहों पर जल स्टेशन बन कर तैयार है। कुल 21 में 18 जल स्टेशन बन चुके हैं। तीन में काम चल रहा है, इसमें दो पटना जिले में है। अभी सड़क मार्ग, रेलमार्ग और हवाई मार्ग से ही राज्य में आवागमन की सुविधा थी, लेकिन आने वाल...