भागलपुर सहित 16 जिलों को जल्दी मिलेंगे ग्रामीण एसपी
भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता फील्ड पुलिसिंग को और सुदृढ़ करने और ग्रामीण इलाके में आमलोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत बनाने के लिए भागलपुर सहित 16 जिलों को जल्द ही ग्रामीण एसपी मिल सकते हैं। भागलपुर सहित 11 जिलों में ग्रामीण एसपी का पद इस साल फरवरी महीने में ही सृजित किया जा चुका है, जबकि पांच अन्य जिलों में इस पद का सृजन पिछले महीने किया गया है। आम लोगों की पहुंच पुलिस तक आसान करने और पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई को लेकर बड़े जिलों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिसिंग को बांटकर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। बिहार पुलिस सेवा के स्टाफ ऑफिसर को ग्रामीण एसपी बनाया जाएगा। जिन जिलों में ग्रामीण एसपी का पद सृजित किया गया है उनमें भागलपुर के अलावा मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, गया, सारण, रोहतास, दरभंगा, बेतिया, मुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.