भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के भागलपुर सहित आसपास के जिलों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर गंभीर संकट गहराने लगा है। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उछाल और निजी तेल कंपनियों द्वारा हाथ खींचने से सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव दोगुना हो गया है। स्थिति यह है कि जिला के कई प्रमुख पंपों पर स्टॉक खत्म होने की वजह से आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के प्रमुख गुड़हट्टा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार से ही आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। पंप संचालक गोविंद अग्रवाल के अनुसार, पिछले चार दिनों से कंपनी ने टैंकर नहीं भेजा है। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक रिजर्व स्टॉक से काम चलाया गया, लेकिन अब वह भी शून्य हो चुका है। कुछ ऐसी ही स्थिति...