हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 8 -- बिहार के भागलपुर में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी बढ़ोतरी से भागलपुर शहर में बाढ़ का पानी तेजी से फैलता जा रहा है। बीते 12 घंटों में जलस्तर में 8 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भागलपुर के शहरी क्षेत्र में गंगा से सटे इलाके मानिक सरकार घाट रोड, सखीचंद घाट रोड, आदमपुर बैंक कॉलोनी, कोयला घाट रोड, किलाघाट, नया बाजार आदि मोहल्लों की सड़कों पर पानी बढ़ गया है। यूनिवर्सिटी रोड में नरगा के पास बाढ़ का पानी सड़क के आरपार होने लगा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। एनएच 80 पर आवागमन रोक दिया गया है। मुंगेर-मिर्जापुर चौकी फोरलेन हाईवे पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। सुल्तानगंज में बाढ़ के पानी में डूबने से मंगलवार को एक बच्चे की जान चली गई। भागलपुर शहर में गंगा नदी से सटे मोहल्ले ...