भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत के परिचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार को भागलपुर पहुंचे डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने जानकारी दी। डीआरएम ने कहा कि जैसे ही रेलवे बोर्ड से संचालन के संकेत मिलेंगे वैसे ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा। कहलगांव रूट से हावड़ा के लिए एक और वंदेभारत की बात कही गई है। रेल अधिकारियों की माने तो वंदेभारत का दूसरा रैक हावड़ा मंगा लिया गया है। संभावित समय के अनुसार भागलपुर-हावड़ा वंदेभारत सुबह 6 से 7 के बीच भागलपुर से रवाना होगी जो रात तक भागलपुर लौटेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...