भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड के संचालन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस सुविधा वाला भागलपुर मंडल का पहला स्टेशन बना है। स्लीपिंग पॉड्स सुविधा यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक विश्राम की सुविधा प्रदान करेगी। इसका विशेष लाभ ट्रांजिट यात्रियों, पर्यटकों और कनेक्टिंग ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। यह सुविधा शीघ्र ही यात्रियों के उपयोग हेतु प्रारंभ की जाएगी, जिससे उन्हें किफायती दरों पर आरामदायक एवं सुविधाजनक विश्राम का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। स्लीपिंग पॉड्स सुविधा में 23 डबल-लेवल पॉड यूनिट स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 46 बिस्तरों की व्यवस्था है। यात्रियों की गोपनीयता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 निजी कक्ष (प्राइवेट रूम) भी उपलब्ध कराए गए हैं।

हिंदी ह...