भागलपुर, जुलाई 11 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता भागलपुर और रांची के बीच दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ईस्टर्न रेलवे ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पहली ट्रेन 26 जुलाई से नौ सितंबर तक रांची से भागलपुर के बीच प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी जो 14 ट्रिप होगी। वह ट्रेन रविवार और बुधवार को रांची से शाम 6.30 बजे चलेगी जो किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज में रुकती हुई सोमवार और गुरुवार की सुबह 6.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वही ट्रेन भागलपुर से रांची के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 27 जुलाई से 10 सितंबर तक चलेगी, यह भी 14 ट्रिप लगाएगी। यह भी पढ़ें- देवघर स्पेशल ट्रेन अब 31 अगस्त तक चलेगी वह ट्रेन भागलपुर से सोमवार और गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे चलेगी जो सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल होते हुए मंगलवार और शुक्...