भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इरफान उर्फ बुद्धि नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया है। हबीबपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। आरोपी मोजाहिदपुर इलाके के मौलानाचक का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, पांच कारतूस और आठ किलो से ज्यादा गांजा मिला है। साथ ही गांजा तौलने वाली दो इलेक्ट्रॉनिक मशीनें भी बरामद हुई हैं। पहले से दर्ज हैं मुकदमे सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अवैध हथियार और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि इरफान ने भारी मात्रा में हथियार और गांजा जमा कर रखा है। सूचना सही पाने पर पुलिस ने तुरंत छापा मारकर उसे पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुराना अपराधी...