भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में सात मार्च तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में वृद्धि की संभावना है। इसे देखते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष कृषि एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बढ़ती गर्मी के मद्देनजर अपनी फसलों, विशेषकर सब्जियों और गेहूं में नमी बनाए रखने का इंतजाम करें। बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सात मार्च तक जिले में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 60-65 प्रतिशत और दोपहर में 20-25 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, दो से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.