भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर। रामनवमी की पूर्व संध्या पर भागलपुर शहर में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवा क्रांति के द्वारा गुरूवार को घंटाघर चौक से शाम चार बजे शोभा यात्रा निकाली गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर नगर भ्रमन कर बूढ़ानाथ मंदिर में समापन किया जायेगा। दूसरी ओर शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर अस्पताल चौक के समीप श्री राम महाकालेश्वर धाम से हिन्दुत्व सेवा संघ एवं राम भक्तों के द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.