भागलपुर में बाढ़ का पानी क्यों फंस रहा, होगा अध्ययन
भागलपुर, सितम्बर 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में गंगा नदी के बदलते और अप्रत्याशित व्यवहार ने जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के अधिकारियों और अभियंताओं को हैरत में डाल दिया है। अभी जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भागलपुर में सुल्तानगंज से कहलगांव तक गंगा में पानी लबालब है। जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है और घट रहा है, उसमें तारतम्य नहीं है। जब सुल्तानगंज में पानी घट रहा है, तब डाउनस्ट्रीम में भागलपुर में भी घटना चाहिए और इसके डाउनस्ट्रीम में कहलगांव में घटना चाहिए। लेकिन सुल्तानगंज और कहलगांव में पानी उतर रहा है, जबकि भागलपुर में स्थिर है। भागलपुर में गंगा का यह ट्रेंड अभियंताओं के लिए पहेली बन गई है। विभाग ने आरंभिक जांच में अनुमान लगाया है कि भागलपुर में उम्मीद से अधिक गाद जमी है। इस कारण पानी का फ्लो दूसरी तरफ शिफ्ट ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.