भागलपुर, सितम्बर 3 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच खरीक अंचल की राघोपुर पंचायत में कटाव का कहर अब भी बरकरार है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से ग्रामीणों एवं प्रशासन की चिंता बढ़ने लगी है। नदी लगातार तट की जमीन को काट रही है और कटाव का दायरा बढ़ता जा रहा है। तटबंध के निचले हिस्से (टो) तक पानी पहुंचने से दबाव और बढ़ गया है। हालात यह है कि नदी की धार के सामने जमीन लगातार खिसक रही है और रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर भी खतरा गंभीर होता जा रहा है। कटाव जिस रफ्तार में अपना दायरा बढ़ा रहा है, उस हिसाब से रेलवे लाइन को बचाने की जंग अंतिम मुकाम पर आ गई है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: बिहार में कोसी, गंडक, सोन और गंगा समेत 7 नदियां उफान पर; चंपारण से लेकर भागलपुर तक तबाही; दहशत में लोग अभियंताओं ने साफ कर दिया कि य...