भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट पालन केंद्र में पिछले एक पखवाड़े से हुई मुर्गे-मुर्गियों की मौत का कारण सामने आ गया है। केंद्र में रखी गई मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) बीमारी फैल गयी थी। इसकी पुष्टि भोपाल स्थित सरकारी लैब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (निहसाद) ने कर दी है। केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि भोपाल लैब की रिपोर्ट रविवार को आई है। इसमें एच5एन1 वेरियंट की पुष्टि की गई है। अब जिला प्रशासन लैब की रिपोर्ट के आधार पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत सरकारी पॉल्ट्री फॉर्म को एपिक सेंटर मानते हुए एक किलोमीटर की परिधि के तमाम पॉल्ट्री फॉर्म को बंद कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- क्षेत्र में अधिकांश विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं साथ ही मुर्गिय...