भागलपुर, अगस्त 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने लगी है। शुक्रवार को भी नदी की प्रवृत्ति घटने की रही। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक मुंगेर में 07 सेमी, भागलपुर में 06 सेमी और कहलगांव में 04 सेमी की कमी दर्ज की गई है। कोसी के जलस्तर में भी कमी आई है। लेकिन शनिवार से बढ़ने का पूर्वानुमान किया गया है। विजय घाट ब्रिज के पास 05 सेमी की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि शुक्रवार को कुरसेला में 05 सेमी की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को एक सेमी की कमी और हो सकती है। इधर, नदी से पानी उतरने के साथ ही कटाव का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार:कुरसेला : पानी घटने से फिलहाल टला बाढ़ का खतरा गंगा के दोनों पाट पर कटाव का कहर बरकरार है। दक्षिणी ओर से सबौर के ममलखा में कटाव का खतरा बना हुआ है। जबकि उत्...