भागलपुर, फरवरी 21 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बच्चा जख्मी हो गया। उसी गांव के रहने वाले 13 साल के सन्नी कुमार के एक पैर को छेद कर गोली निकली और दूसरे पैर में जा फंसी। घटना की सूचना मिलने डायल 112 और लोदीपुर थाने की पुलिस जख्मी बच्चे को इलाज के लिए मायागंज लेकर पहुंची। देर रात सन्नी का इलाज किया जा रहा था। घटना के बाद बाघमारा गांव का रहने वाला आरोपी इंद्रदेव यादव फरार हो गया। हाथ में कट्टा लेकर नाचते गाते चला दी गोली जख्मी बच्चे को इलाज के लिए मायागंज लेकर पहुंचे घटना के चश्मदीद ने बताया कि पड़ोस से बारात निकलने वाली थी। उसी दौरान नशे में इंद्रदेव आया और डांस करने लगा। उसी दौरान उसने अपने कमर से कट्टा निकाला और हाथ में लेकर नाचते हुए फायरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.