भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में होम डिलीवरी के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस मिल रहा है। जिले में गैस कंपनियों द्वारा लगातार गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण बैकलॉग न के बराबर हो गया है। उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से की जा रही है। जिले में गैस की कोई समस्या नहीं है। जिला नियंत्रण कक्ष में अब समस्या-शिकायत की संख्या भी काफी कम हो गया है। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार गैस की आपूर्ति वितरण पर नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...