भागलपुर, जुलाई 8 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश का असर प्रमुख नदियों के जलस्तर पर पड़ने लगा है। गंगा का जलस्तर दीघा से भागलपुर तक बढ़ा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में बताया गया कि मंगलवार शाम तक गंगा दीघा में 6 सेमी, गांधी घाट में 10 सेमी, हाथीदह में 10 सेमी, भागलपुर में 3 सेमी और कहलगांव में 10 सेमी बढ़ी है। मुंगेर में 8 सेमी की कमी आई है। आयोग ने अद्यतन स्थिति के बारे में बताया कि गंगा जलस्तर पटना के गांधीघाट में खतरे के निशान से 5.04 मीटर नीचे है तथा प्रवृत्ति बढ़ने की है। यह भी पढ़ें- भागलपुर में गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज हाथीदह में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 6.83 मीटर नीचे है तथा प्रवृत्ति बढ़ने की है। मुंगेर गेज स्थल पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 8.03 मीटर नीचे है तथा प्र...