भागलपुर में गंगा फिर बौराई, जलस्तर काफी बढ़ा
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर में गंगा नदी फिर से बौरा गई है। जिले में बह रही गंगा का जलस्तर काफी ऊंचा हो गया है। जिससे फिर से बाढ़ का खतरा बनता जा रहा है। कहलगांव में पिछले 24 घंटे के दौरान 45 सेमी का इजाफा हुआ है। जबकि भागलपुर में 28 सेमी बढ़ी है। कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान को लांघ गई है। यहां गंगा का पानी लाल निशान से 51 सेमी ऊपर बह रहा है। जल संसाधन विभाग ने कहलगांव अनुमंडल प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। यह भी पढ़ें- कहलगांव में गंगा फिर हुई लाल निशान के पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.