भागलपुर में खतरे के निशान को छू गई गंगा
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। गंगा फिर खतरनाक रूप धारण कर रही है। शनिवार को भागलपुर में गंगा ने खतरे के निशान को छू लिया है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में शाम 6 बजे जलस्तर 33.68 मीटर दर्ज किया गया। सुल्तानगंज और कहलगांव में गंगा पहले से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भागलपुर में पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 17 सेमी ऊपर चढ़ा है। हालांकि बाढ़ पूर्वानुमान में यह बताया जा रहा है कि रविवार को भागलपुर में गंगा लगभग स्थिर रहेगी या मामूली बढ़ोतरी होगी। लेकिन कहलगांव और पीरपैंती क्षेत्र में जलस्तर अभी और बढ़ेगा। शनिवार को भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण फिर से पानी विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश कर गया है। यह भी पढ़ें- भागलपुर में आज लाल निशान के पार हो सकती है गंगा इसके अलावा सखीचंद घाट, बूढ़ानाथ, मानिक सरकार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.