कटिहार, जुलाई 21 -- कटिहार, एक संवाददाता भागलपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कटिहार जिला स्वास्थ विभाग भी सतर्क हो गया है। हालांकि अभी तक राज्य स्तर से कोविड-19 को लेकर कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्दी खांसी बुखार के पीड़ित रोगियों के अस्पताल पहुंचने पर समुचित जांच करने का आदेश भी जिले के सभी अस्पताल के चिकित्सकों को दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि फिलहाल राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद जिलों को अलर्ट जारी इसके बावजूद सभी संबंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से कोविड-19 की वर्तमान तैयारियों की समीक्षा करने तथा अस्पतालों की स्थिति क...