भागलपुर, जून 30 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर में आपराधिक घटनाएं। उन घटनाओं में शामिल अपराधियों का झारखंड कनेक्शन। चोरी की बड़ी घटनाएं हो या साइबर फ्रॉड के मामले। शहरी क्षेत्र में घटित कई घटनाओं में शामिल अपराधी झारखंड के सामने आ चुके हैं। घटनाओं को अंजाम देने के बाद वे वहीं भाग निकलते हैं। कई अपराधियों को भागलपुर पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार भी किया है। हाल में सांसद कार्यालय में चोरी सहित दो बड़े मामले में झारखंड के बदमाश शामिल थे। शहर में लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले भी वहां के अपराधी निकले हैं। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घटनाओं में शामिल कई अपराधियों को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना है कि साइबर फ्रॉड के कई कांड में अन्य राज्यों से भी अपराधी पकड़े गए हैं。 यह भी पढ़ें- भागलपुर में आपराधिक घटनाओं का झारखंड क...