भागलपुर में आए चक्रवाती तूफान का मुख्य केंद्र बरारी था : डीएम
भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट सोमवार की रात उठे चक्रवाती तूफान का सेंटर प्वाइंट (मुख्य केंद्र) बरारी था। इसलिए बरारी से सबौर के बीच व्यापक क्षति हुई है। यह जानकारी डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दी। डीएम ने बताया कि साइक्लोन से सैंकड़ों पेड़-पौधे बर्बाद हुए। इससे व्यापक हानि हुई है। रात से ही रेस्क्यू का काम जारी है। पूरी टीम सड़कों पर गिरे पेड़ की डालियों को हटाने में लगी है। रात से ही बिजली गुल है। करीब 12 घंटे से बिजली नहीं है। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रायोरिटी के हिसाब से अभी नाथनगर और बरारी ग्रिड को चालू किया गया है। यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान की मार: बिजली-पानी को तरसे लोग, जनजीवन अस्त-व्यस्त जल्द ही सभी ग्रिड को चालू कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिन भर उमस और गर्मी के बाद रात में तूफान के साथ बारिश, भारी नुकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.