बांका, जनवरी 31 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर रजौन थाना क्षेत्र के सांझा हॉल्ट पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा रेल हादसा होते होते बचा। देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के चालक की सूझ-बुझ से यह हादसा टल गया। सांझा हॉल्ट के पास रेल पटरी का करीब 8 पेंडल क्लिप खुला पाया गया। संभावना है कि किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा यह कारनामा किया गया था। हुआ यूं कि देवघर जमालपुर ट्रेन 7 बजकर 35 मिनट पर पहले धौनी(रजौन) स्टेशन पहुंची यहां के बाद भागलपुर की ओर जाने के दौरान सांझा हॉल्ट के पहले ट्रेन की पटरी पर आकर चालकर को किसी व्यक्ति ने इशारा किया। चालक को भी ट्रेन में कुछ अजीब से कंपन महसूस हुई। ट्रेन चालक इसके बाद सजग हो गए, और ट्रेन को रोक दिया। चालक ने जब देखा तो पटरी का करीब 8 पेंडल क्लिप खुला पाया गया। इसके बाद यह जानकारी धौनी स्ट...