भागलपुर, अप्रैल 28 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में सैरात की बंदोबस्ती मामले में मंगलवार शाम 4.05 बजे हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई। उनके माथे में दो गोली लगी है। जबकि इस घटना में नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डू के सिर में भी गोली मारी गई है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज खबर लिखे जाने तक मायागंज अस्पताल में चल रहा है। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मायागंज अस्पताल में कैंप कर रहे हैं।इधर, यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधियों का तांडव, सुल्तानगंज नगर परिषद में घुसकर ईओ का मर्डर, सभापति को भी गोली मारी घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और सिटी एसपी ...