भागलपुर, अक्टूबर 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने बड़ा फेरबदल करते हुए भागलपुर और बांका के कार्यपालक अभियंता भूपेंद्र सिंह का स्थानांतरण मुंगेर कर दिया है। मुंगेर में उन्हें नगर विकास गुण नियंत्रण प्रमंडल, नगर विकास अंचल, और नगर विकास प्रमंडल के साथ ही भागलपुर नगर विकास गुण नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इधर, छपरा के नगर विकास अंचल सारण के अधीक्षण अभियंता शशि कुमार चौधरी को भागलपुर लाया गया है। उन्हें भागलपुर नगर विकास अंचल का नया अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.