भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा भागलपुर परिवहन प्रमंडल को 22 नई बसें आवंटित की गई हैं, जिनमें 11 एसी और 11 नॉन एसी बसें शामिल हैं। ये सभी बसें 15 अप्रैल तक भागलपुर पहुंच जाएंगी और आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद मई के पहले सप्ताह से नियमित परिचालन शुरू होगा। एसी बसों में 7 भागलपुर, जबकि 2-2 मुंगेर और जमुई डिपो से चलेंगी। वहीं नॉन एसी बसों में 5 मुंगेर, 4 जमुई और 2 भागलपुर से संचालित होंगी। सभी बसें 42 सीटर और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें पुश बैक सीट, मोबाइल चार्जिंग, सीसीटीवी कैमरे और एयर सस्पेंशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.