देवघर, अगस्त 2 -- जसीडीह प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने भागलपुर और देवघर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से विशेष रूप से बिहार के भागलपुर और बांका जिले के श्रद्धालुओं को देवघर तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। आसनसोल रेल मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर- 03412 भागलपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 3, 4, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 अगस्त को कुल 16 फेरों में चलेगी। ट्रेन शाम 5:30 बजे भागलपुर से रवाना होकर रात 9:30 बजे देवघर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 03411 देवघर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित उन्हीं तिथियों में रात 10:20 बजे देवघर से प्रस्थान कर अगले दिन 2:10 बजे भाग...