भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा 29 अगस्त तक जारी
मुंगेर, अगस्त 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर-दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। ट्रेन अपने वर्तमान मार्ग, ठहराव और निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होगी। रेलवे के इस निर्णय से भागलपुर, जमालपुर समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस बावत पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन 19 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से चलेगी। इस दौरान ट्रेन के कुल 10 फेरे होंगे। वहीं, 03233 भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन 20 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन भागलपुर से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.