पटना, फरवरी 27 -- खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की पहल पर भागलपुर जिले के गोराडीह अंचल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'खेल गांव' के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह खेल गांव अंग क्षेत्र-बांका, भागलपुर, जमुई और मुंगेर जिलों के खिलाड़ियों के लिए सौगात होगा। मालूम हो कि राज्य मंत्रिपरिषद ने हाल ही में गोराडीह अंचल के अंतर्गत लगभग 15.01 एकड़ सरकारी भूमि को नि:शुल्क खेल विभाग, बिहार, पटना को हस्तांतरित करने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय के साथ ही खेल गांव के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही जल्द पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में पदाधिकारी बताते हैं कि खेल गांव में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आउटडोर और इंडोर दोनों प्रकार की आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित की जाएगी। यहां क्र...