भागलपुर-जयनगर ट्रेन के स्लीपर बोगी में पंखा खराब होने पर भड़के यात्री
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर से जयनगर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में भीषण गर्मी के बीच पंखे नहीं चलने से गुरुवार की सुबह भागलपुर स्टेशन पर सुबह 7.40 बजे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रेन खुलने से पहले ही बोगी में उमस और गर्मी से बेहाल यात्रियों ने ट्रेन में तैनात मैकेनिक को खरी-खोटी सुनाई। स्लीपर बोगी एस 3 में लगे सभी पंखे बंद पड़े थे। बोगी में बैठे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गर्मी से परेशान होने लगे। यात्रियों ने तुरंत इसकी शिकायत ऑन-ड्यूटी रेल कर्मियों से की। शिकायत के बाद रेलवे के तकनीकी स्टाफ मैकेनिक को बोगी में भेजा गया। मैकेनिक ने काफी देर तक पंखों को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी इतनी गंभीर थी कि पंखे ठीक नहीं हो सके。
यात्रियों ने काटा बवाल मैकेनिक के हाथ खड़े करते ही यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.