मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग का तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण भागलपुर से खुलने वाली और इस मार्ग से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसको लेकर भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 25 सितंबर से 04 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। मालूम हो कि 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों में कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जिससे त्योहारी सीजन में सफर करने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय है। रेल प्रशासन के अनुसार, पटरियों के रखरखाव और सिग्नलिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए यह कार्य हो रहा है। यात्रा पर निकलने से पहले यात्री ट्रेनों का शेड्यूल जरूर जांच लें। यह भी पढ़ें- 24 सितंबर व एक अक्टूबर को निरस्त रहेगी भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...