भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व के देशों में जारी युद्ध के वैश्विक प्रभाव अब स्थानीय स्तर पर दिखने शुरू हो गए हैं। एलपीजी की किल्लत के बाद अब भागलपुर जिले के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति चरमराने लगी है। स्थिति यह है कि शहर के बायपास से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई पेट्रोल पंप ड्राय होने की कगार पर हैं, जिससे हजारों वाहन चालकों को बिना तेल लिए वापस लौटना पड़ रहा है। हालांकि शहरी क्षेत्र में मौजूद पंपों पर आपूर्ति सामान्य है।भागलपुर बायपास स्थित इंडेन कंपनी के शिवम पेट्रोल पंप पर पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। पंप संचालक शिवम भारती ने बताया कि कंपनी की ओर से शनिवार को अंतिम बार आपूर्ति मिली थी। रविवार को ऑर्डर लगाने के बावजूद खेप नहीं पहुंची, जिससे रविवार शाम को ही स्टॉक शू...