भागलपुर, अक्टूबर 11 -- बिहार में बाढ़ की वापसी भी त्रासदी बन गई है। भागलपुर में नीचे उतर रही गंगा नदी कहर बरपा रही है। ऊंचे-ऊंचे मकान गंगा नदी में समाते जा रहे हैं। नवगछिया के राघोपुर में एक और तीन मंजिला मकान कटाव की भेंट चढ़ गया। रविवार को कुल तीन मकान कट कर नदी में समा गये। अबतक कुल 13 मकान कटने की सूचना है। यहां बहतरा बांध में कटाव हो रहा है। यहां फ्लड फाइटिंग का काम किया जा रहा है लेकिन रोज दो तीन घर कटाव की जद में आ रहे हैं। कटाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 घरों को खाली करा दिया है। राघोपुर में पुलिस बलों की तैनाती की गई है ताकि खाली कराए घर में कोई प्रवेश न करें। अपने आशियानों को ढहता देख लोग चीख चिल्ला रहे हैं। कई लोगों ने अपने हाथों से मकानों को तोड़कर खिड़की दरवाजे निकाल लिए हैं। उनका दर्द है कि अब कहां रहेंगे, बच्च...