भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन की सेवा जारी रहेगी
भागलपुर, अगस्त 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। श्रावणी मेला और उसके बाद आने वाले पूजा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन नंबर 03407/03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन की सेवा को 30 नवंबर तक जारी रखने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन अपने मौजूदा समय और स्टॉपेज स्टेशनों पर रुकने के साथ चलती रहेगी। भागलपुर-कटिहार ट्रेन रोजाना सुबह 07:00 बजे भागलपुर से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 13:00 बजे कटिहार जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन रोजाना दोपहर 14:10 बजे कटिहार जंक्शन से रवाना होगी और उसी दिन रात 20:20 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अकबरनगर, सुल्तानगंज, कल्याणपुर रोड, बरियारपुर, रतनपुर और मुंगेर स्टेशनों पर रुकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.